Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड संख्या नियंत्रण और पंजीकरण व्यवस्था में छूट देने पर सरकार कर रही...

संख्या नियंत्रण और पंजीकरण व्यवस्था में छूट देने पर सरकार कर रही है विचार, 26 मार्च को होगी हितधारकों के साथ सीएम धामी की बैठक।

देहरादून – चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या पर नियंत्रण और राज्य के लोगों को पंजीकरण में छूट देने मुद्दे पर 26 मार्च को हितधारकों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हो सकती है। तीर्थ पुरोहितों, चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों के विरोध से बना गतिरोध समाप्त करने के लिए गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान ने वार्ता की पहल की है।

चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित करने के साथ ही राज्य के स्थानीय लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य करने का तीर्थ पुरोहित और पर्यटन तीर्थाटन गतिविधि से जुड़े कारोबारी विरोध कर रहे हैं। 21 मार्च को चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के आह्वान पर यात्रा के मुख्य पड़ावों में हितधारकों ने धरना प्रदर्शन किया था।

चारधाम महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने बताया कि बुधवार को गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान से मुलाकात कर महापंचायत व चारधाम होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखा। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2