ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट सोमवार को भैयादूज के अवसर पर प्रातः 8ः30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ में पूजा अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड व सभी देश वासियों के सुख चैन, कुशलता व सुरक्षा की कामना की।