Home राज्य उत्तराखण्ड शिकारी जॉय हुकिल ने आदमखोर गुलदार को किया ढेर

शिकारी जॉय हुकिल ने आदमखोर गुलदार को किया ढेर

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग भट्टीगांव में सात वर्षीय बालिका को गुलदार के निवाला बनने के बाद वन विभाग ने एक माह के भीतर एक जिंदा गुलदार पकड़ा साथ ही गुलदार के निवाला म्रतक के एक माह पूरे होने पर दूसरे गुलदार को रविवार रात्रि 9:30 बजे शिकारी जॉय हुकिल की गोली से ढेर कर दिया।
शिकारी शिकारी जॉय हुकिल ने बताया तीन दिन पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया वह पर ही गुलदार दिख रहा था, इस वार यह गुलदार आबादी क्षेत्र की ओर जाता दिखते ही ढेर कर दिया और तीन दिन के भितर इसी की हरकत सामने आ रही थी ।
वहीं वन क्षेत्र अधिकारी चन्द्रा मेहरा ने बताया गुलदार का पोस्टमार्टम करने के बाद गुलदार को जला दिया जाएगा और क्षैत्र की जनता से अभी भी सक्रिय होने के लिए कहा गया। वही क्षेत्र की जनता ने गुलदार मारने की जानकारी पर गांव की जन सैलाब देखने पहुंचीं ग्रामीणों ने वन विभाग और शिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2