
फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहें हैं. जहां से वो एक के बाद एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस बार वजह है उनकी नई तस्वीर.
शाहिद कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ऐसी तस्वीर शेयर की है. जिसे देखने के बाद लड़कियों के साथ साथ लड़के भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दरअसल शाहिद ने कुछ समय पहले अपनी बेटी मिशा के साथ पार्क में मस्ती करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी. जिसके बाद ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई. पापा और बिटिया की ऐसी मस्ती लोगों को काफी पसंद आ रही थी. ऐसे में अब शाहिद की ये नई तस्वीर भी काफी तूफान मचा रही है.

दरअसल ब्लैक एंड वाईट इस तस्वीर में शाहिद टॉपलेस नजर आ रहे हैं. इस खास तस्वीर में शाहिद सिर्फ लेटे हुए है. लेकिन उनका ये अंदाज देखते ही बन रहा है. इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करने के साथ शाहिद ने सिर्फ इतना लिखा ‘न्यू प्रोफाइल पिक. ‘ सबसे आप भी देखिए शाहिद की ये खास तस्वीर.



