शारदीय नवरात्र : नवमी पर घर-घर हुआ कन्याओं का पूजन, मंदिरों में सुबह से ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़……

देहरादून- शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन हुआ। वहीं घर-घर में कन्याओं को जिमाकर व्रत का पारायण किया गया। शारदीय नवरात्र की नौवमीं पर घरों, मंदिरों में महागौरी की विशेष पूजा अर्चना हुई। शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कालिका भवन, डाट काली, माता मंदिर, टपकेश्वर मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, जंगम शिवालय आदि में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। फिर हवन पूजन के बाद मां को चुनरी, श्रृंगार का सामान, प्रसाद आदि समर्पित किया गया।

भक्तों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की उपासना कर वरदान मांगा। इस दिन व्रत का पारायण करने वालों ने कन्या पूजन किया। विधि विधान से नौ कन्याओं, भैरव स्वरूप बालकों के पांव धोकर, तिलक लगाने के बाद चने हलवे का प्रसाद खिलाया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। फिर प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारायण किया। कन्या पूजन में मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा गया। कई स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना, देवी जागरण आदि का भी आयोजन किया गया था। राम नवमी पर आज दोपहर 3.05 बजे तक शुभ समय है। श्रद्धालु इस समय तक हवन पूजन, कन्या पूजन कर सकते हैं, जो नवमी का भी व्रत रखते हैं वे दशहरा पर 4.18 तक पूजन कर सकते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here