
हल्द्वानी- शांतिपुरी गेट पर गन्ने से लदी ओवरलोड टैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बचा…आपको बता दें कि जवाहरनगर के गन्ना सेंटर से शांतिपुरी गेट पर ओवरलोड गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली गुजर रही थी, तभी अचानक ट्रॉली पलट गई…और वहां टैपों का इंतजार कर रही महिला और तीन बच्चे बाल-बाल बचे…इस हादसे में किराना की दुकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई…मिली जानकारी के अनुसार महिला और बच्चे को दुकानदार रवि कार्की ने बचाया…और इस बीच हल्द्वानी-किच्छा हाइवे और शांतिपुरी रोड पर तीन घंटे तक जाम लग गया…बताते चलें कि गन्ना दूसरी ट्रैक्टर ट्राली में शिफ्ट किया गया, तब आवागमन सुचारू हो सका…