शहीद श्रीदेव सुमन कों मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि….

Shri_Dev_Suman_Shrdhanjaliशैली देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज उत्तराखण्ड के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रान्तिकारी श्रीदेव सुमन के 74वें बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी, सुभाष पन्त, डा0 हर्षवन्ती बिष्ट को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने डाॅ. एम. आर् सकलानी द्वारा सम्पादित पत्रिका ‘सुमन सुधा’ और टीकाराम मैठाणी की पुस्तक ‘गुलदस्ता’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री रावत ने टिहरी जन क्रान्ति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपना जीवन बलिदान किया। उनका यह बलिदान नई पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देगा साथ ही उन्होंने कहा कि वह हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में हमेशा विराजमान रहेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here