Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने किया ISBT फ्लाईओवर के नीचे...

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने किया ISBT फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग का लोकार्पण

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एमडीडीए की ओर से बनाई गई  आइएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग का मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने लोकार्पण किया। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राजधानी की व्यवस्था को सुंदर व सुव्यवस्थित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि दून को सुंदर बनाने की कड़ी में पहले आइएसबीटी से घंटाघर तक साढ़े छह किमी को सुधारने का लक्ष्य रखा गया है।

फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग बनने के बाद लोगों को आसपास लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। क्षेत्रीय विधायक व महापौर विनोद चमोली ने कहा कि इस क्षेत्र में पार्किंग की बड़ी समस्या है।

पार्किंग की क्षमता  एवं किराया 

उसमें 110 टू व्हीलर, 125 थ्री व्हीलर एवं कार पार्किंग हो सकेगी। टू एवं थ्री व्हीलर के लिए पार्किंग शुल्क पांच रुपये चार घंटे, आठ घंटे के लिए दस रुपये निर्धारित किया गया है। इसी तरह फोर व्हीलर के लिए 20 रुपये चार घंटे के लिए व आठ घंटे के लिए 25 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2