Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड शर्मसार :12 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर किया बलात्कार !

शर्मसार :12 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर किया बलात्कार !

एक ओर तो देश भर में अभियान चलाया जा रहा है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तो वहीं दूसरी ओर बेटियों के साथ बलात्कार का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. हमीरपुर थानाक्षेत्र से एक घिनोना मामला सामने आया है जहा एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है और आरोपी गांव से फरार हो गया है।

गांव निवासी बीनू सिंह ने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर जानवरों वाले बाड़े में बंधक बना लिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया । रोते हुए घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो परिजन दंग रह गए। घटना के कुछ देर बाद पिता उसे लेकर थाने पहुंचा। पिता ने बीनू सिंह के खिलाफ तहरीर दी है । थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 342, 376, 506 आईपीसी व 6 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बीनू दबग प्रवर्ति का है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2