Friday, March 6, 2026
Home राष्ट्रीय शर्मनाक: क्या प्यार का अंजाम इतना खौफनाक होता है, प्रेमी ने ही...

शर्मनाक: क्या प्यार का अंजाम इतना खौफनाक होता है, प्रेमी ने ही उतरा प्रेमिका को मौत के घाट!

इंदौर से एक घटना सामने आई है जहा एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. एक सनकी प्रेमी की प्रेम कहानी इस वक्त सुर्ख़ियों में बनी हुई है. जहाँ एक युवक ने अपनी प्रेमिका को अपने साथ गुजरात जाने के लिए कहा. लेकिन, उसकी प्रेमिका ने उसको मना कर दिया तो वह बोखला गया और अपनी सनक में तेज़ धार वाले हथियार से उस पर हमला कर दिया. जिसके एक ही वार से प्रेमिका मौके पर मर गयी. इसके बाद भी उस प्रेमी की सनक ने रुकने का नाम नहीं लिया और उसने कुछ देर आगे जाकर एक पेड़ से फंदा लटका कर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर दी.

दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक ये मामला जावरा के नवलखा का है. जहाँ, दो प्रेमियों का काफी सालों से अफेयर चल रहा था. हैरानी कि बात ये है कि दोनों प्रेमी ही शादी शुदा थे आर दोनों के ही चार चार बच्चे भी थे. लेकिन, इन सब के बावजूद भी दोनों में नजदीकियां बढती चली गयी. जिसके बाद भंवरलाल नामक इस युवक ने अपनी प्रेमिका मंजू को जान से मार दिया. सूत्रों ने बताया कि भंवरलाल मंजू को अपने साथ गुजरात ले जाना चाहता था. जबकि, मंजू पर अपने बच्चों  की जिम्मेदारियां थी और उसने जाने से इनकार कर दिया. सुबह जब सौच के लिए मंजू तलाई किनारे गयी तो, वहां झाड़ियों के पीछे से भंवर लाल आ गया और गुस्से में आकर उसने मंजू पर धारिये से वार कर दिया. इसके बाद मंजू नीचे गिर कर बेहोश हो गयी और उसने उसके नीचे गिरते ही उसकी गर्दन और गाल पर वार कर दीये जिसके बाद वह मर गई.

प्रेमिका के कत्ल के बाद उसने कुछ दूर जाकर पेड़ से लटक कर अपनी भी जान दे दी. पेड़ पर भंवरलाल की लाश देख आस पास जमा हुए लोगों ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने मौके पर पहुँच कर करवाई शुरू कर दी और वहीँ उन्हें धारिया, चप्पलें एवं पानी का लोटा भी मिला.

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2