Tuesday, February 24, 2026
Home अध्यात्म शनिवार को इन 6 राशियों पर शनि रहेगा भारी, हो सकता है...

शनिवार को इन 6 राशियों पर शनि रहेगा भारी, हो सकता है बड़ा नुकसान! जानने के लिए पढ़िए और शेयर कीजिए

मेष– शांति से काम लें कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आवास संबंधी समस्या सुलझ सकती है। बिजनेस के कामकाज से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी चलते हुए काम में आप अपनी पूरी ताकत भी लगा सकते हैं। बड़े लोग आपसे खुश हो सकते हैं। आप नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे। शांति और समझौते का मन बनाकर घर-परिवार के मामले सुलझा सकते हैं। प्रेमी आपसे नाराज है, तो उसे भी मना लेंगे।

वृष-आपका मन बहुत सक्रिय भी रहेगा। आप किसी को रोजगार दे सकते हैं। अपनी बात खुले तौर पर साफ-साफ कह दें। किसी काम में मेहनत ज्यादा रहेगी, फायदा भी होगा। आपके सामने जोखिम भरे काम भी हो सकते हैं। पैसा कमाने के लिए थोड़ा जोखिम ले सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। लव प्रपोजल भी आपको मिल सकता है। आज थोड़ी परेशानियां आपके साथ जरूर रहेंगी।

मिथुन- आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य हो सकती है। खुद पर भरोसा रखते हुए काम करें। जो काम चल रहा है, वह पूरा हो सकता है। परिवार के कामों पर आपका ध्यान ज्यादा हो सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ने के योग हैं। कोई आपसे उधार पैसा मांग सकता है। नहीं चाहते हुए भी आपको देना पड़ेगा। किसी नतीजे पर पहुंचने से बचें।

कर्क- आज आप विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकते हैं। करियर में कुछ नया करने के मौके आज आपको मिल सकते हैं। वर्तमान नौकरी से आप संतुष्ट हैं, तो इसमें आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आपको छोटा-मोटा इनाम भी मिल सकता है। जितना हो सके आज आप उतना संभलकर रहें। जहां तक हो नया काम भी करने से बचें। मर्जी का काम करने का मौका आपको कम ही मिल पाएगा।

सिंह- अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। मौज-मस्ती और सुस्ती से आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों के बाद आपको दूसरों की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। आज के अनुभव आपको नई चीजें सिखा जाएंगे। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। विकास की योजनाएं भी बन सकती हैं।

कन्या- जरूरी काम किसी सहयोग से पूरे हो सकते हैं। कोई ऐसा काम भी हो सकता है, जिससे आपको बड़ा फायदा हो जाएगा। नए लोगों से मुलाकात के योग बन हैं। खरीददारी के भी योग हैं। अपने जीवन में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। कुछ खास काम करने के लिए आप बहुत बेचैनी महसूस कर सकते हैं। पैसों को लेकर फालतू जोखिम न लें। आज आप जो खर्चा करना चाहते हैं उससे कुछ लोगों को परेशानी हो सकती हैं।

तुला– किसी व्यक्ति या समूह के साथ अपने संबंधों को लेकर आपको टेंशन हो सकती है। थोड़ा धैर्य रखें और हंसी-मजाक कर के खुद को थोड़ा हल्का कर लें। सब सुलझ भी जाएगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपको किसी काम से फायदा भी हो सकता है। यात्राओं का भी योग बन रहा है। बिजनेस सामान्य रहेगा। दोस्तों से मदद मिलने के योग हैं। ऑफिस में काम करने वाले लोग आपको किसी विवाद में उलझाने की कोशिश भी कर सकते हैं।

वृश्चिक- रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। सफलता मिलेगी बस अपनी कोशिश न छोड़ें। अचानक मोड़ लेने वाले किसी घटनाक्रम को लेकर घबराएं नहीं। मन में जो भी बात है, वह कहने की इच्छा होगी। खुद को व्यस्त रखें। कामकाज भी ज्यादा रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई बिजनेस या पार्टटाइम काम भी शुरू कर सकते हैं।परिवार की समस्याओं को अनदेखा करेंगे तो खुद ही परेशान हो सकते हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।

धनु- आपकी सेविंग बढ़ सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। परिवार के काम और अपने शौक पूरे करने में आप व्यस्त रहेंगे। दूसरों की मदद करने के मौके भी मिल सकते हैं। ऐसे किसी भी काम में आपको सफलता मिलने के पूरे योग हैं, जिसमें दूसरों को सलाह देनी होती हो। परिवार के सदस्यों से भी मदद मिल सकती है। खुद को सीमित रखने की न सोचें तो ही अच्छा है।

मकर- कोई ऐसा काम भी हो जाएगा जिससे मानसिक तनाव कम होगा। बुजुर्गों की सेवा या उनकी मदद करें। कार्यक्षेत्र में आप काफी सफल हो सकते हैं। कामकाज से जुड़ी कोई बात किसी खास व्यक्ति से शेयर कर सकते हैं। रोजमर्रा के काम भी समय से पूरे होंगे। बिजनेस में फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी समय अच्छा है। सोचे हुए ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी भी तरह की बहस में न पड़ें और आपके तर्क को मन में ही दबा कर रखें।

कुंभ- आपके मुंह से कड़वे शब्द निकल सकते हैं। किसी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप मन की बात किसी से कह सकते हैं। आपके पास काम ज्यादा रहेगा। इस कारण दिन भर काफी व्यस्त भी हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। मन में भविष्य को लेकर कोई आशंका है, तो उसे छोड़ दें। आपके लिए सब ठीक रहेगा। परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों या हालातों के कारण आज आप थक सकते हैं। कर्जा भी लेना पड़ सकता है। आज आप थोड़े सावधान रहें।

मीन- नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। पैसों के मामलों में जहां तक हो सके, पूरी तरह व्यावहारिक ही रहें। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से अलग कहीं कुछ करने के मौके आपको मिल सकते हैं। आज आप प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करें। फालतू खर्चा न बढ़ने दें। पैसों को लेकर किसी के साथ बहस या विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। संभलकर रहें। धन संबंधी परेशानियां सामने आ सकती है। किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारण परेशानी हो सकती है। दौड़-भाग हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2