Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड व्यापारी ने लगाया दरोगा पर मारपीट करने का आरोप!

व्यापारी ने लगाया दरोगा पर मारपीट करने का आरोप!

सितारगंज: सितारगंज के साइकिल व्यापारी ने दरोगा पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में उसके खिलाफ दी तहरीर ,व्यापारी के पुत्र के साथ दरोगा ने की मारपीट ,अपनी दुकान के गोदाम से साइकिल ला रहे व्यापारी के पुत्र के साथ दरोगा ने की अभद्रता ।
सितारगंज के साइकिल व्यापारी भीमसेन गर्ग ने व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और सबदुल बहार दरोगा पर उसके बेटे के साथ अभद्र व्यवहार करने और उसकी बाजार में छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाल को तहरीर सौपी। व्यापारी पुत्र मोहित गर्ग का कहना था कि वह अपने साइकिल के गोदाम पर पुरानी साइकिल लेने गया था तभी दरोगा सबदुल बहार वहाँ पहुंच गया और उसपर चोरी की साइकिल रखने का आरोप आरोप लगाने लगा। उसने दरोगा से कहा भी कि वह अपने गोदाम से साइकिल लेने आया है उनका नई और पुरानी साइकिलों को खरीदने बेचने का काम है लेकिन दरोगा ने उसकी एक न सुनी और उसे जबदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाने लगा ।और उसके साथ मारपीट करने हुए मामले को रफादफा करने के लिए पैसे मांगने लगा। इतने में उसने अपने पिताजी को इसके बारे में सूचना दी जिसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और दरोगा के खिलाफ तहरीर कोतवाल को सौपी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2