Homeराज्यउत्तराखण्डव्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण शुल्क में हुई बढ़ोतरी को लेकर अधिशासी अधिकारी...

व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण शुल्क में हुई बढ़ोतरी को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

नैनीताल/कालाढूंगी – कालाढूंगी नगर पंचायत में देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा कूड़े के निस्तारण हेतु लिए जाने वाले शुल्क में अचानक मनमानी बढ़ोतरी के संबंध में कर वरिष्ठ लिपिक भूपाल सिंह बोरा के माध्यम से अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रतिभा कोहली को ज्ञापन सौंपा।

वहीं व्यापारियों का कहना है इस बढ़ोतरी के संबंध में नगर पंचायत द्वारा ना तो जनता और ना ही व्यापारियों को विश्वास में लिया गया और न कभी शुल्क बढ़ोतरी की जानकारी व्यापारियों को दी गई। नगर पंचायत द्वारा तानाशाही दिखाते हुए जनता को कानूनी कार्यवाही की धमकी देकर नोटिस जारी कर दिए गए।

व्यापारियों ने बताया इस प्रस्ताव की ना तो नगर पंचायत द्वारा गठित बोर्ड से स्वीकृति ली गई और ना ही नगर पंचायत सदस्यों को सूचित किया गया। व्यापारियों द्वारा कहां गया नगर पंचायत तानाशाही रवैया अपनाकर अपनी जेब भरना चाहती है।

व्यापारियों द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को ज्ञापन के माध्यम से मनमानी बढ़ोतरी को वापस लेकर जनता व व्यापारियों को राहत देने की अपील की गई। व्यापारियों ने उनकी मांग ना माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular