उधम सिंह नगर/जसपुर – जसपुर में बीते रोज व्यपार मंडल द्वारा प्रेस वार्ता कर सेल्स टैक्स विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की गई। जिसमें आज जसपुर व्यापार मंडल द्वारा अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जसपुर को ज्ञापन दिया गया।
व्यापार मंडल का कहना है आज ज्ञापन दिया गया है। जी.एस.टी के अधिकारियों द्वारा सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जो बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसी के लिए आज व्यपार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है यदि ज्ञापन का संज्ञान नही लिया जाता है, तो जी.एस.टी का पुतला दहन किया जाएगा और बंद का आह्वान किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है।