वेतन में बढ़ोतरी ना होने से जल निगम के कर्मचारियों ने किया विभाग के खिलाफ प्रदर्शन।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग जल निगम के कर्मचारियों ने वेतन में बढ़ोतरी न होने और समय से वेतन नहीं मिलने पर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी प्रदर्शन किया है।

जल निगम के कर्मचारियों का कहना है कई महीनों से वेतन नहीं मिला है और ना ही संबंधित विभागीय द्वारा वेतन बढ़ाया जा रहा है।

कई बार विभाग को लिखित रूप में पत्र देने के बाद भी विभाग ने सुध नहीं लिया है।

जिससे आक्रोशित जल निगम के कर्मचारियों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here