वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से पीएम मोदी ने की राज्य की विकास योजनाओ की समीक्षा!

बड़ी खबर : एनएच सड़क निर्माण मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने अवगत कराया कि नगीना-काशीपुर एनएच सड़क निर्माण के लिए भूमि एनएचआई को हस्तांतरित कर दिया गया है । जबकि 364 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति वितरित कर दिया गया है। और शेष 114 करोड़ रुपये 20 सितंबर तक वितरित हो जाएंगे। फारेस्ट क्लीयरेंस मिल गया है । यूटिलिटी शिफ्टिंग की सहमति एनएचएआई को दे दी गयी है । जब भी एनएचएआइ निर्माण कार्य शुरू करना चाहे, राज्य सरकार फिजिकल possession दे देगी ।
वंही मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने प्रधानमंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए एसपीवी बन गयी है। सीईओ की तैनाती हो गयी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव शहरी  विकास राधिका झा, सचिव राजस्व हरबंस सिंह चुघ, सीईओ स्मार्ट सिटी दिलीप जावलकर मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here