![](http://vision2020news.com/wp-content/uploads/2030520a-4178-4cb8-a0ef-872a202947e1-1024x884.jpg)
देहरादून- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस महकमे ने एक लाख पौधे रोपित करने का संकल्प लिया गया है। जिसकी शुरूआत आज उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से हुई। इस मौके पर पर्यावरण विद अनिल जोशी बतौर मुख्य अथिति मौजूद रहे। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक जिले के हर थाने में 100, हर पुलिस लाइन में 1000, और प्रत्येक बटालियन में 5 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा है।