Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड विश्व एड्स दिवस पर राजधानी में निकाली गई जन जागरूकता रैली, स्वास्थ्य...

विश्व एड्स दिवस पर राजधानी में निकाली गई जन जागरूकता रैली, स्वास्थ्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

देहरादून – विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून आज जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसे स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपको बता दें कि यह रैली गांधी पार्क से शुरू हुई, जिसने शहर के प्रमुख स्थानों में लोगों को जागरूक किया। वही स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में जन जागरूकता रैली निकाली जा रही है।

राज्य भर में एड्स के करीबन 5 हजार से अधिक मामले हैं उन सभी के लिए सरकार ने उचित व्यवस्था की है। आपको बता दें कि इस रैली में मेडिकल कॉलेज के छात्र, एनएसएस और एनसीसी के छात्र उपस्थिति रहे।

आपको बता दें कि विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत साल 1988 में हुई थी। इस दिवस को मनाने की घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की थी। इस कारण से हर वर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2