Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक ने तीन लोगों पर लगाया जान से मारने की धमकी देने...

विधायक ने तीन लोगों पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

उधम सिंह नगर/जसपुर – विधायक आदेश चौहान और उनके समर्थकों ने कोतवाल को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नो बजे अवनीश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, मदन लाल व कृष्ण कुमार पुत्र परमानन्द, निवासी मो. भूप सिंह जसपुर उनके आवास में घुस आए तथा आते ही विधायक से कहने लगे कि तुम हमारे खिलाफ लोगों से एसडीएम को बहुत शिकायत करते हो। साथ ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे।

विधायक ने कहा कि वह आम जनता के साथ है तथा तुम्हारे दबाव में नहीं आएंगे। इतना सुनते ही तीनो लोग आग बबूला हो गये और कहने लगे आज हम सबक सिखाकर ही रहेंगे और गाली देते हुए कहने लगे कि तुम हमारा ब्याज का काम रूकवाना चाहते हो। शोर सुनकर मौके पर सरदार सुखदेव सिंह, गनर प्रयाग एवं अन्य लोग मौके पर आ गये। आरोप है कि तीनो लोगो ने हमला करते हुये गनर की वर्दी फाड़ दी तथा लोगो ने विधायक एवं गनर को बचाया। तीनों जाते समय कह गये कि तुमने जिन किसानों से हमारे खिलाफ 24 अगस्त को शिकायती पत्र दिलाये है, उनको वापिस करा दो, नहीं तो मौका मिलने पर तुम्हें जान से मार देगे। विधायक ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उधर दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका एक चेक का मुकदमा सुनील कुमार निवासी अंगदपुर से कोर्ट में चल रहा है। उस सिलसिले में समझौता कराने को विधायक ने अपने घर बुलाया था। कृष्ण कुमार के साथ उसके पुत्र अवनीश, भाई मदनलाल भी आये थे। आरोप है कि मदनलाल को देखकर विधायक गुस्सा हो गए तथा गाली गलौज कर मुकदमा वापस लेने को कहा। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने से मना करने पर विधायक, सुनील कुमार एवं उनके दस बारह लोगों ने तीनों से मारपीट की। कृष्णा ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दे दी है। पुलिस मामलों में जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular