Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड विधायक ने जनता दरबार लगा सुनी आम लोगों की समस्याएं….

विधायक ने जनता दरबार लगा सुनी आम लोगों की समस्याएं….

शैली श्रीवास्तव- किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने आज अपनी विधानसभा में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने को भी कहा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आए चेक का वितरण इकरार अहमद को 5 हजार, उर्वशी शर्मा को 11 हजार, नूरजहां को 5 हजार, कमला देवी को 20 हजार किया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास करना चाहती है। इसलिए जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आयी है तब से उत्तराखंड़ का विकास बहुत तेजी से आगें बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार जीरांे टॉलरेंस पर काम कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2