देहरादून- ऋषिकेश में अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल की पीठासीन अधिकारी के साथ नोकझोंक होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष अपनी आईटी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन पीठासीन ने अधिकारी ने उनसे थोड़ा गर्म लहजे में बात की। जिसके बात दोनों के बीच बहस हुई। काफी देर बहस होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अपने वोट डाला। वहीं राजधानी देहरादून में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक राजधानी में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए है। बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने अपने परिवार के साथ देहरादून में वोट डाला।