देहरादून- विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुद्ध पूर्णिमा की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी अपने शुभकामनाएं संदेश में अग्रवाल ने कहा है कि बुध पूर्णिमा न केवल बौद्ध धर्म में बल्कि सनातन धर्म में भी बहुत ही आस्था और विश्वास के साथ मनाई जाती हैl यह पर्व बेहद खास हैl पौराणिक मान्यता है कि गौतम बुद्ध ही भगवान विष्णु के नौवें अवतार हैं. इन्हीं कारणों से सनातन धर्म के लोगों में भी बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाती हैl



