
देहरादून- राजधानी देहरादून में आज यानी 16 दिसंबर को सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के मौके पर ग़ांधी पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की… साथ हीं शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया….और कहा कि 16 दिसंबर के दिन हमें 1971 में हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, साहस और वीरता की याद दिलाता है…. गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध 3 दिसंबर 1971 से 16 दिसंबर 1971 तक चला था…. इस युद्ध मे पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल ए ए के नियाजी ने 90 हजार सैनिकों के हथियार सहित आत्मसमर्पण किया था……



