देहरादून- देहरादून जिले के विकासनगर में स्कूल जाते वक्त हुए सड़क हादसे में एक छात्र की जान चली गई और दो घायल हो गए। आज सुबह विकासनगर बाढ़वाला नहर बैंड के पास मैक्स और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। अन्य दो घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए विकासनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।