Homeराज्यउत्तर प्रदेशवास्तु टिप्स : घर में सही जगह पर रखें कूड़ादान वरना उठाना...

वास्तु टिप्स : घर में सही जगह पर रखें कूड़ादान वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान….

हमारे शास्त्रोंं में दिशा का बहुत महत्व बताया गया है। इसका पालन हम अपने रोजमर्रा के जीवन में करते आ रहे हैं। हमारे जीवन में किसी तरह की दिक्कत न आएं इसके लिए हम अपने घर की चीजों को सही स्थान पर रखते हैं। ऐसे में घर में कूड़ा दान रखने का भी सही स्थान होना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी दिशा शुभ होती है और कौन सी दिशा अशुभ होती है कूड़ादान रखने के लिए। घर के अंदर सुख-शांति बनी रहे उसके लिए हमें घर के अंदर कौन सा सामान किस जगह रखना चाहिए इसका ज्ञान होना जरूरी है। घर के अंदर कूड़ा रखने का भी एक सही स्थान होना चाहिए। कई बार गलत जगह पर कूड़ा रखने से इसका असर गलत पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर में कभी भी उत्तर दिशा में कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। इससे घर में रह रहे लोगों को नुकसान होता है। इसलिए आप इसे तुरंत वहां से हटा दें। उत्तर दिशा को लक्ष्मी की दिशा भी कहते हैं। ऐसी जगह पर कूड़ा रखने से परेशानी आती है और धन की हानि भी होती है। घर में लक्ष्मी का निवास नहीं रहता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं और बार-बार कोशिश करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो एक बार अपने घर के अंदर कूड़ेदान का स्थान जरूर देख लें।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular