Homeराज्यउत्तराखण्डवाट्सएप के कारण स्थगित हुई उत्तराखंड में परीक्षाएं

वाट्सएप के कारण स्थगित हुई उत्तराखंड में परीक्षाएं

मंगलवार को पॉलीटेक्निक द्वितीय सेमेस्टर का एप्लाइड मैथेमेटिक्स का पेपर वाट्सएप पर लीक हो गया था। इसके बाद पेपर को रद कर दिया गया था।

अब उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक की 18 से 31 मई तक होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इन परीक्षाओं के लिए अब नई डेट शीट जारी की जाएगी। परिषद के सचिव हरि सिंह ने बताया कि 22 मई तक परीक्षाओं की नई डेट शीट जारी कर दी जाएगी।

पॉलीटेक्निक संस्थाओं में 11 मई से सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरु हुई थी। ये परीक्षाएं 31 मई को संपन्न होनी थी, लेकिन अब 18 से लेकर 31 मई तक की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular