Homeराज्यउत्तराखण्डवन विभाग की जमीन पर लोगों ने किया कब्जा, तहसीलदार व लेखपाल...

वन विभाग की जमीन पर लोगों ने किया कब्जा, तहसीलदार व लेखपाल ने मौके पर पहुँच किया निरिक्षण।

उधम सिंह नगर/खटीमा –  खटीमा शहर में पीलीभीत मुख्य रोड किनारे वन विभाग की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण की सूचना पर खटीमा तहसीलदार शुभांगिनी क्षेत्रीय लेखपाल के साथ निरीक्षण करने मौके पर पहुंची।

जहां उन्होंने सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करके कच्चा निर्माण मौके पर पाया। वहीं उन्होंने अतिक्रमणकारियों को निर्धारित समय देकर सरकारी जमीन पर से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वहीं इस मामले में खटीमा तहसीलदार शुभांगिनी ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने की सूचना मिली थी जिस उनके द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके का निरीक्षण किया गया।

जहां सरकारी जमीन पर कच्चा निर्माण होना पाया गया। वहीं उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हुए अतिक्रमण को जांच के बाद हटा दिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments