चमोली – वन महोत्सव 2022 के शुभारंभ पर केदारनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत जुमला में पर्यावरण सरंक्षण को लेकर तमाम प्रजाति के सैकड़ों पौधे रोपे गए।
केदारनाथ वन प्रभारग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार से गुरूवार तक विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया हैं।
नगर से लेकर देहात तक विशेष अभियान चलाकर पौध रोपे और लक्ष्य को पूरा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को गोपेश्वर-देवखाल रोड़ पर सगिन्डधार जुमला में 500 से अधिक पौधे रोपे गए हैं।
इस दौरान लोगों को वन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। रोपे गए सभी पौधों की लोग देखभाल करने की अपील की।