
अल्मोड़ा – राज्य के अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया गाँव में सुर सम्राट गोपाल बाबू गोस्वामी की 80वीं जयंती मनाई गई…लोगों ने बड़ी सादगी के साथ उनके पैतृक गांव चांदीखेत के बैराठेश्वर मंदिर परिसर में उनकी जयंती मनाई… आपको बता दें कि इस अवसर पर उनके बेटे और लोक गायक रमेश बाबू ने कैले बजै मुरुली..सहित अन्य गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी…बताते चलें कि उनकी पत्नी मीरा गोस्वामी और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने गोपाल बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए…