देहरादून- उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी में 11 अप्रैल यानि कल मतदान होगा। मतदान में करीब 47 हजार सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र बल, पीएसी, सिविल पुलिस, वन रक्षक और होमगार्ड शामिल है।
अर्द्धसैनिक बल- 65 कंपनी
पीएसी – 25 कंपनी, एक प्लाटून
सिविल पुलिस- 16000
होमगार्ड- 17596
पीआरडी- 4100
वन रक्षक- 1509
चुनाव में ड्यूटी करेंगे 300 एसडीआरएफ जवान
लोकसभा चुनाव में एसडीआरएफ के 300 के करीब जवान चुनाव ड्यूटी करेंगे। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि खासतौर से एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों को दो-दो की टीम में पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
85 बैरियर लगाकर प्रदेश की सीमाएं सील
पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था दीपम सेठ ने बताया कि प्रदेश की सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू करा दी गई है। प्रदेशभर में 85 बैरियर लगाए गए हैं। इनमें देहरादून में यूपी और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर 10 बैरियर लगे हैं। उधमसिंह नगर जिले में मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत से जुड़ी 50 सीमाओं पर बैरियर लगे हैं। हरिद्वार, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल से लगी शिमला और बिजनौर की सीमा भी सील की गई है।