Homeराज्यउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में प्रचार समाप्त, अब वोटर की बारी....

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में प्रचार समाप्त, अब वोटर की बारी….

देहरादून- 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान शाम पांच बजे समाप्त हो गया। इस चरण में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों के लिए अब 11 अप्रैल को मतदान होना है। जिसमें उत्तराखण्ड की पांच सीटों पर भी मतदान होगा। उत्तराखण्ड की जिन पांच सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होना है उसके लिए कुल 52 प्रत्याशी मैदान में है। हालांकि क्षेत्रीय दल यूकेडी व सपा बसपा गठबन्धन के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सभी पांचों सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज तमाम प्रत्याशियों ने धूंआधार प्रचार किया है। इस बार इस चुनाव में कई सीटों पर यह मुकाबला अत्यन्त ही दिलचस्प होने वाला है। नैनीताल सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज जहां हरीश रावत ने हल्द्वानी में रोड शो किया वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रोड शो के साथ जन सम्पर्क अभियान भी चलाया। उधर आज टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल उतरे और उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रचार किया। पौड़ी सीट यहां से भाजपा ने सिटिंग सांसद बीसी खण्डूरी का टिकट काटा है और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को चुनाव मैदान में उतारा है पर कांग्रेस ने बीसी खण्डूरी के बेटे मनीष खण्डूरी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने आज यहंा अपने प्रत्याशी के प्रचार के लिए पूर्व कांग्रेसी नेता सतपाल महाराज को मैदान में उतारा। जन सम्पर्क अभियान के दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि तीरथ सिंह रावत बीसी खण्डूरी के आर्दशों को आगे बढ़ायेंगे उधन तीरथ सिंह रावत के समर्थन में आज उनकी पत्नी रश्मि रावत ने दो पहिया वाहन रैली निकाल कर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं मनीष खण्डूरी ने धूंआधार क्षेत्र का दौरा किया और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। राजधानी दून में आज प्रीतम सिंह के समर्थन में दिनेश अग्रवाल सहित तमाम नेताओं ने जन सम्पर्क अभियान चलाया। वहीं प्रीतम सिंह और इंदिरा हृदयेश ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा और मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। जानकारी के अनुसार हरिद्वार मे भाजपा प्रत्याशी डा. निशंक व उनके समर्थकों द्वारा धूंआधार प्रचार किया गया साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी अम्बरीश व सपा बसपा प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अजय भट्ट ने कहा कि उन्हे पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर भाजपा सभी पांचों सीटें जीतेंगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular