लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में पहले चरण में पांचों सीट पर 11 अप्रैल को होंगे चुनाव……

देहरादून- लोकसभा चुनाव 2019 की तारीक का ऐलान हो चुका है। उत्तराखंड में पहले चरण (11 अप्रैल) को प्रदेश की पांचों सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। उत्तराखंड साल 2000 में उत्तर प्रदेश से निकलकर अलग राज्य बना। साल 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जिसके बाद साल 2007 में राज्य का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। राज्य में लोकसभा की कुल पांच सीटें हैं। वहीं राज्य में राज्‍यसभा के लिए 3 सीटें और 71 विधानसभा सीटे हैं। राज्‍य में इस मौजूदा समय में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्‍व में भाजपा की सरकार है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। उत्तराखंड की सीमाएं पूर्व में नेपाल, उत्तर में तिब्बत, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगी हुई हैं। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है।

उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के आंकड़े 

राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या 5

लोकसभा की पांचों सीटों पर बीजेपी का कब्जा

राज्य में मतदाताओं की संख्या 71,27,057

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here