Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हेलीकॉप्टर के जरिए पोलिंग...

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हेलीकॉप्टर के जरिए पोलिंग बूथ तक पहुंचाए जाएंगे वोटर्स…..

देहरादून- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाएगी। लोकसभा चुनाव मे प्रशासन द्वारा पहाड़ी इलाकों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया रहा है। बर्फबारी और रास्ता बंद होने की स्थिति में मतदाओं को पोलिंग बूथ पर पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तैयारियां चल रही हैं। साथ ही निष्पक्ष और सुचारू रूप से चुनाव करवाने के लिए अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में चुनाव की तैयारियों पर मुख्य सचिव ने बताया कि पहाड़ों पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर ऊंचाई वाले इलाकों में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि बर्फबारी या रास्ता बंद होने की स्थिति में मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि अभी तक पहाड़ों पर कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां पर मतदाताओं को बूथ स्थल पर पहुंचने में दिक्कत हो। फिर भी अगर चुनाव के दौरान कोई दिक्कत आती है तो उचित व्यवस्था की जाएगी। आपको बता दें कि चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद से ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या लगातार वीडियो कांफ्रेंस करके जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2