बारिश का कहर एक बार फिर किसानों पर आफत बनकर टूट रहा है इस बार किसानों की खड़ी हुई गेहूं और।सरसों की फसल आफत की बारिश की भेंट चढ़ गई है। किसानों को जंहा इस फसल से मुनाफे की उम्मीद थी वंही इस बारिश ने उनकी सारी उमीदों पर पानी फेर दिया है; दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों को बेहद परेशान कर दिया है गेंहू ओर सरसो की फसल तैयार है वंही बारिश की वजह से गेहू की फसल को भारी नुकशान हुआ है जिसको लेकर किसान बेहद परेशान है। और भुखमरी की कगार पर है खड़ी फसल गिरने से और उसमे बारिश का पानी भरने से किसानों को गेहूं और सरसों की फसल के गलने का खतरा बना हुआ है।


