Homeराज्यउत्तराखण्डलक्सर खानपुर क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत...

लक्सर खानपुर क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत 2 घायल…

लक्सर : लक्सर खानपुर क्षेत्र में सुबह के वक्त हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में एक भैंसे ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।

 

हादसा लक्सर खानपुर रोड पर हुआ जब सड़क पर जा रही तीन भैंसा बुग्गियों को एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भैंसा चला रहे एक ग्रामीण और एक भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक खानपुर के ब्राह्ममण वाला गांव का रहने वाला था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया। सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रशासन से बातचीत कर मृतक के परिजनों को 25 लाख, घायलों को 10 -10 लाख मुआवजा दिए जाने पर सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। विधायक उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि खनन के डंपर से आए दिन हादसे हो रहे हैं, एक बार फिर से एक ग्रामीण हादसे की भेंट चढ़ गया है। मृतक और घायलों के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular