रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड, आरोपियों के गले तक पहुंचे पुलिस के हाथ, जल्द हो सकता है मर्डर मिस्ट्री का खुलासा!

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है और कभी भी इस हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर सकती है। पुलिस ने आज घटना की मुख्य संदिग्ध शेखर की पत्नी अपूर्वा व घर के दो नौकरों के नाखूनों व बालों के सैम्पल फारेंसिक जांच के लिए भेजे है। जिसकी रिपोर्ट आते ही आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है। शेखर की पत्नी अपूर्वा जो खुद वकील भी है इसलिए क्राइम ब्रांच की टीम मजबूत साक्ष्यों के साथ ही मामले का खुलासा करेगी। यही कारण है कि जांच टीम हर कदम फूंक फूंक कर रख रही है और कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है।
शेखर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि होने के बाद जांच टीम द्वारा अपूर्वा की वह कार जिससे मृतक शेखर को अस्पताल ले जाने की तैयारियां की गयी थी और उनका कमरा पुलिस ने सील कर दिया था। पुलिस टीम द्वारा शेखर के कमरे से फिंगर प्रिंट भी लिये गये है जिससे यह पता चल सके कि घटना की रात उनके कमरे में कौन कौन गया था। अपूर्वा का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले रखा है। घटना के दो दिन बाद शेखर की मां उज्जवला शर्मा द्वारा शेखर की पत्नी अपूर्वा के साथ उनके सम्बन्ध ठीक न होने तथा ससुराल वालों की नजर उनकी सम्पत्ति पर होने की बात कहे जाने के बाद पुलिस टीम की सारी जांच अब अपूर्वा व घर के लोगों पर केन्द्रित हो गयी थी, क्योंकि घटना वाले दिन कोई भी बाहरी व्यक्ति घर के अन्दर नहीं आया था। पुलिस टीम द्वारा शेखर के साथ अस्पताल गये सभी लोगों की बाडी लेंग्वेज की पड़ताल भी सीसी कैमरे की फुटेज से की गयी है जिससे हर किसी की प्रतिक्रियाओें और गतिविधियों से संदिग्धों तक पहुंचा जा सके। जांच टीम द्वारा शेखर तिवारी के मोबाइल फोन व लैपटाप को भी खंगाला गया। जांच टीम सभी संदिग्धों के बयान भी दर्ज कर चुकी है तथा इन बयानों के क्रास चैकिंग का काम भी पूरा हो चुका है। बीेते कल जांच टीम घर के दो नौकरों व अपूर्वा को अपने साथ ले गयी थी जिनके आज नाखूनों व बालों के नमूने फांरेंिसक जांच के लिए भेजे गये है जिसकी रिपोर्ट आज शाम तक मिल जायेगी। सम्भावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here