रोजाना केवल 3 खजूर खाएं, इन 7 बिमारियों से मुक्ति पाएं-


खजूर सभी को पसंद नहीं होते, ये स्वाद में मीठे के साथ फीके भी होते हैं। बहुत से लोग खजूर देखकर ही इसे खाने से मना कर देते हैं, जिसका कारण है इसका पक्का रंग। खाने-पीने की हर सामग्री में कुछ ना कुछ पौष्टिक गुण होते ही हैं चाहे वो फल-सब्जियां हों या मसाले, सभी अपने गुणों का हमे लाभ प्रदान करते हैं। लेकिन खजूर के कुछ गुण ऐसे हैं जिनसे मिलने वाले फायदों को जानने के बाद आप वाकई चकित होने वाले हैं। आप यदि खजूर बेहद पसंद करते हैं तो रोजाना कम से कम 3 या 4 खजूर सुबह-सुबह खाएं। यदि पसंद नहीं है, तब भी 2 खजूर अवश्य खाएं।

खजूर में भारी मात्रा में विटामिन और मिनरल यानि खनिज पदार्थ के साथ साथ इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा फायबर के गुणों से भी युक्त है खजूर। खजूर में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1 और विटामिन सी भी पाया जाता है। इसके साथ ही पोटैशियम से लैस लेकिन सोडियम से मुक्त होता है खजूर।
जानते हैं खजूर के और भी फायदे –

1. खजूर में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से बॉडी को शक्ति मिलती है। जो लोग अधिक थकान महसूस करते हैं वो थकान आयरन की कमी की वजह से होती है, खजूर में मौजूद आयरन उसे कुछ ही दिनों में पूरा कर देता है।

2. खजूर का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। पेट संबंधी कैसी भी दिक्कत हो, उसमें खजूर का सेवन रामबाण इलाज सिद्ध होता है। यह पाचन शक्ति को सही कर भूख बढ़ाता है।

3. खजूर हृदय रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। यदि किसी को दिल का रोग है तो वह रोजाना 3 से 4 खजूर खाए। खजूर बॉडी के कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है, जिससे हृदय आघात जैसा खतरा कम हो जाता है।

4. ढेर सारे मिनरल्स और कम सोडियम होने की वजह से, खजूर हमारी हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। खजूर में मौजूद सेलीनियम, मैगनीज, कॉपर जैसे मिनरल हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं।

5. जो लोग रोजाना वर्कआउट करते हैं, ढेर सारी कसरत करने के शौकीन हैं उन्हें खजूर अवश्य ही खाना चाहिए। ये उन्हें बिना किसी परेशानी के कसरत करने में सहयोग देगा।

6. आजकल जिस तरह का प्रदूषण शहरों में फैला हुआ है, उससे सबसे ज्यादा धूल संबंधी संक्रमण होता है। खजूर में ‘सल्फर’ पाया जाता है, जो शरीर में पैदा हो रहे संक्रमण को काटता है , इसे खाने वाले लोगों को कभी कोई संक्रमण अपना शिकार नहीं बना सकता।

7. यह फायदा उनके लिए है जो पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। शरीर से बेहद कमजोर या यूं कहें कि अंडरवेट लोगों को खजूर खाने चाहिए। ऐसे लोग चाहें तो दिन में 3 से अधिक खजूर भी खा सकते हैं। खजूर का मीठापन और इसमें प्रोटीन होता है। जिसमे एक किलोग्राम खजूर में कुल 3000 कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने के सही अच्छी मात्रा है।

भीगे हुए खजूर
ज्यादा बेहतर फायदा आपको तभी होगा, जब आप खजूर को सूखा नहीं बल्कि भिगोकर खाएंगे। इसका पहला फायदा उन्हें मिलता है जो कब्ज से परेशान हैं। खजूर का यह प्रयोग आसानी से पेट साफ करता है। केवल 2-3 दिन इस प्रयोग को करने से कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है।
यदि खजूर पानी में नहीं, रातभर दूध में भिगोकर सुबह खाया जाए तो यह पौरुष शक्ति बढ़ाता है। अगर दूध बकरी का हो तो और भी अच्छी बात है, नहीं तो साधारण दूध भी काम में लाया जा सकता है।

कैंसर से बचाए
खजूर खाने से कैंसर रोग नहीं होता। खजूर का यह एक ऐसा गुण है जो अधिकतर लोग नहीं जानते। महिलाओं में आजकल उदर कैंसर, यानी कि साधारण भाषा में जिसे पेट का कैंसर भी कहा जाता है, वह काफी बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here