रूस के पर्वतारोहियों ने गंगोत्री हिमालय की सबसे ऊंची चोटी पर किया सफल आरोहण…..

उत्तरकाशी- गंगोत्री हिमालय के सबसे ऊंचे सतोपंथ हिमशिखर (7075 मीटर) का दो विदेशी पर्वतारोहियों सहित चार लोगों ने सफल आरोहण किया। इस सीजन में सतोपंथ का आरोहण करने वाला यह पहला दल है। सतोपंथ पर इन दिनों सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के दल आरोहण के लिए गए हुए हैं। रूस के पर्वतारोही एंड्रे फिल्कोफ व उनके एक अन्य साथी हाई लैंड ट्रैक एंड टूर के नेतृत्व में गत 22 मई को उत्तरकाशी से सतोपंथ चोटी के आरोहण को रवाना हुए। लेकिन, मौसम खराब होने के कारण कई दिनों तक इस दल को भोजवासा क्षेत्र में रुकना पड़ा। मौसम साफ होने पर दल भोजवासा, गोमुख, नंदनवन व वासुकी ताल के दुर्गम रास्तों से होकर सतोपंथ के बेस कैंप पहुंचा। यहां से दोनों पर्वतारोहियों समेत सिक्किम निवासी शेरपा मिग्मा व नेपाल निवासी गेल्बु ने दस जून की सुबह नौ बजे सतोपंथ चोटी का आरोहण किया। हाई लैंड ट्रैक एंड टूर के पीतांबर सिंह पंवार ने बताया कि सतोपंथ चोटी गंगोत्री हिमालय की सबसे ऊंची चोटी है। इस सीजन में इस चोटी का आरोहण करने वाला यह पहला दल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here