
रूडकी : गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने नारसन एवं रुड़की क्षेत्र में दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं जांची।इस दौरान उन्होंने आधी अधूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।और महाकुंभ में आने वाले यात्रियों को बिना कोरोना जांच करवाएं सीमा में प्रवेश न करने के निर्देश दिए।आपको बता दें कि हरिद्वार में महाकुंभ 2021 की शुरुआत हो चुकी है वही बिना कोरोना जाँच के किसी भी यात्री को महाकुंभ में आने की इजाजत नहीं है।वहीं इन व्यवस्थाओं को जांचने के लिए गढ़वाल कमिश्नर ने रुड़की बस स्टैंड पर निरीक्षण किया इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्टेशन का भी निरीक्षण किया।इस दौरान यहां बनाए गए कोरोना जांच केंद्रों की जानकारी ली और पानी शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात भी कही।