रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा में पुलिस सब इंस्पेक्टर ने टैक्सी चालक को थप्पड़ मार दिया। आज सुबह करीब 9 बजे मतदान ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर ने पॉइंट पर खड़ी एक टैक्सी के चालक पर थप्पड़ मार दिया। यह देख वहां मौजूद अन्य वाहन संचालकों (चालक) ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सब इंस्पेक्टर ने टैक्सी चालक को थप्पड़ जड़ने के बाद मौके पर खूब बवाल हो गया। गुस्साए वाहन चालकों ने जाम लगा दिया। सीओ के मौके पर पहुंचने के बाद जाम खुला।