रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन, रामपुर में 35 कमरों का होटल हुआ जमींदोज, वीडियो वायरल…

रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद लगातार प्रकृति के रौद्र रूप से नुकसान के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केदारपुरी के रामपुर में एक करीब 35 कमरों के होटल के रहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते हाईवे पर रामपुर में होटल जमींदोज हो गया। वहीं, अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग के बीच हाइवे कई जगहों पर बाधित है। बताया जा रहा है कि यह होटल शहर का सबसे पुराना होटल था। इसे पहले भी खाली कराया जा चुका था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here