Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर कोतवाली पुलिस टीम ने दो अलग अलग जगह से तीन आरोपियों...

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस टीम ने दो अलग अलग जगह से तीन आरोपियों को पाँच अवैध असलहों सहित एक कार के साथ गिरफ्तार किया……

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस टीम ने दो अलग अलग स्थानों से 3 लोगो के पास अवैध असलहे की खेप बरामद की है। आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया गया जहा न्यायिक हिरासत में तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रम्पुरा चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ चैकिंग अभियान चलाए हुए थे। तभी हरियाणा नम्बर की एक लगजरी कार आती हुई दिखाई दी। जैसे ही कार चालक ने पुलिस को देखा तो वह कार  मोड़ कर भागने लगा शक होने पर टीम ने कार का पीछा कर कुछ दूरी पर रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से तीन अवैध तमंचे ओर जिंदा कारतूस मिले। पूंछतांछ में दोनों आरोपियों कहा कि वह इन तीनो असलहों को दिल्ली अपने रिश्तेदार को देने जा रहे थे। जबकि दूसरा मामला रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा का है जहाँ पर जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पर फायर झोंक दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के पास से अवैध दो नाली बंदूक और 12 बोर का खाली खोका बरामद किया जबकि जसविंदर सिंह 12 बोर की दो नाली अवैध बंदूक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular