Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रुद्रपुर : एनएच 87 के निर्माण कार्यों में हो रही देरी को...

रुद्रपुर : एनएच 87 के निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर डीएम ने अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार……

रुद्रपुर- रामपुर से लेकर काठगोदाम तक हो रहे एनएच 87 के निर्माण कार्य मे रुद्रपुर में हो रही देरी को लेकर जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने एनएच के अधिकारियों सहित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। साथ ही अगले 3 दिनों में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी नीरज खैरवाल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 87 का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला चिकित्सालय से सोनी होटल तक बनने वाले ओवर ब्रिज को लेकर हो रही देरी में एनएच ओर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की जिला चिकित्सालय से बनने वाले फ्लाई ओवर में सर्विस लेन का निर्माण कार्य 3 दिन के अन्दर कार्य प्रारम्भ किया जाए। ताकि फ्लाई ओवर बनते समय यातायात सुचारू रूप से चल सके। डीएम ने कहा एनएचएआई के अधिकारियों को सर्विस लाईन बनाने में जो समस्या आ रही है। समस्याओं के समाधान के लिये वो अपर जिला अधिकारी उत्तम सिंह चौहान से समन्वय बनाते हुए समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। गौरतलब है कि पूर्व में एनएच ओर कार्यदायी संस्था को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी एनएच ने कार्य प्रारंभ नही किया गया जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा एनएच ओर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की फटकार भी लगाई। वही एडीएम उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व में बैठक के दौरान एनएच के अधिकारियों को सर्विस लेन के निर्माण करने को कहा गया था। लेकिन डीएम के आदेश के बाद भी काम शुरू नही किया गया। जिसके बाद आज जिलाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए नाराजगी भी जाहिर की है। साथ ही जो अड़चने आ रही है उसे तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2