Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में हाईवे में गई जमीन पर कब्जा लेने गयी एनएच की...

रुड़की में हाईवे में गई जमीन पर कब्जा लेने गयी एनएच की टीम का किसानों ने किया विरोध।

हरिद्वार/रुड़की – रुड़की में एनएच की टीम के द्वारा किसानों की हाईवे में गई जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास किया गया, जिसमें किसानों के द्वारा उनका विरोध किया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाति एवं पूर्व राज्य मंत्री एवं किसान नेता मौहम्मद अयाज़ भी मौके पर उपस्थित रहे और धरने पर बैठ गए। बता दें कि क्षेत्र के किसानों की कुछ जमीन हाईवे में गई थी।

किसानों का आरोप है कि अभी तक सभी लोगों को पूरी तरह से एनएच के द्वारा मुआवजा भी नहीं दिया गया है। किसानों की फसल तैयार होने वाली है और एनएच की टीम के द्वारा किसानों की फसल को नष्ट करने का प्रयास किया गया है।

किसानों का कहना है कि हम एनएच की टीम का विरोध नहीं करेंगे यदि एनएच के अधिकारी हमें एक माह का समय दें जिससे कि हमारी फसल तैयार होकर कट जाए।

क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाति का कहना है कि किसानों की फसल तैयार होने वाली है और यदि एनएच के अधिकारी फसल नष्ट करते हैं तो अन्न भी नष्ट होगा।

जिससे राष्ट्र का भी नुकसान होगा और यदि एनएच के अधिकारी 1 माह का समय देते हैं तो किसान अपनी फसल को काट लेगा। और फिर हमारे द्वारा इनका विरोध नहीं किया जाएगा।

वहीं पूर्व राज्य मंत्री एवं किसान नेता मौहम्मद अयाज़ ने कहा कि किसानों की गन्ने की फसल और धान की फसल लगभग तैयार ही है।

किसानों को एक माह का समय दिया जाए जिससे कि किसान अपनी फसल को सुरक्षित रख सके। और यदि एनएच के अधिकारी फसल नष्ट करने का प्रयास करेंगे तो हम लोग धरना प्रदर्शन भी करेंगे और आंदोलन भी करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular