Homeराज्यउत्तराखण्डरिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जुलाई में एक ही दिन...

रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जुलाई में एक ही दिन में लगाए जाएंगे डेढ़ लाख पौधे!

आज सचिवालय में रिस्पना नदी और शिखर फॉल को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जुलाई में एक ही दिन में डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में एक ही दिन में एक साथ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनेगा। पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदने का कार्य 5 मई से शुरू हो जाएगा। रिस्पना नदी के स्रोत से शिखर फाल और राजपुर हेड से यह कार्य शुरू किया जाएगा। इस बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि इस मिशन में वन विभाग, इको टास्कफोर्स, सिंचाई विभाग के अलावा जन सहभागिता भी सुनिश्चित की जाय। विभिन्न संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों का भी सहयोग लिया जाय।
बैठक में बताया गया कि रिस्पना नदी के क्षेत्र को हेड से टेल तक ब्लॉकों में बंटा गया है। कार्य की सुविधा के लिए सब ब्लॉक भी बनाये गए हैं। नदी की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। पौध रोपण के गड्ढे खोदने के लिए झाड़ियों की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। 75 हज़ार एकड़ क्षेत्रफल में 25 एकड़ भाग पहुंच में है। शेष 50 एकड़ दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र है। सभी स्थानों पर पौध रोपण के लिए कार्य योजना बना ली गई है। वन विभाग और इको टास्कफोर्स को डेढ़ लाख पौधों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। निर्देश दिए गए कि कम से कम 50 हज़ार फलों के पौधे लगाए जांय। जिससे कि जंगली जानवरों को खाने के लिए जंगल में ही फल मिल सके। मानव वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके।आम,बेल,आंवला,जामुन आदि के पौधे लगाए जाएंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular