Homeब्रेकिंग न्यूज़राहुल गांधी के बाद आज कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक,कई अश्लील...

राहुल गांधी के बाद आज कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक,कई अश्लील ट्वीट किए

rahulgandhivisionary

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद आज कांग्रेस पार्टी का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है. हैकर ने अकाउंट पर बहुत सारी आपत्तिजनक बातें ट्वीट्स की हैं.

आपको बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर भी अपशब्द भरे ट्वीट पोस्ट किए थे. राहुल गांधी का अकाउंट रात पौने नौ बजे हैक हुआ और उस पर अपशब्दों से भरे कुछ मैसेज डाल दिए गए, जिसे तुरंत ही डिलीट कर दिया गया. सत्यापित ट्विटर हैंडल का नाम @OfficeOfRG को भी बदल दिया गया.

हैकिंग की घटना के बाद कांग्रेस ने सभी भारतीयों की डिजिटल सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा था कि यह देश में मौजूद फासीवादी संस्कृति की असुरक्षा को दिखाता है. इस मामले में कांग्रेस ने अपना गुस्सा मोदी सरकार पर उतारा है. कांग्रेस ने इसे संसद में उठाने की घोषणा की है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular