Saturday, February 28, 2026
Home अध्यात्म राशिफल : 4 नवम्बर-किसी भी प्रकार की यात्रा ना करें!

राशिफल : 4 नवम्बर-किसी भी प्रकार की यात्रा ना करें!

1 मेष राशि
अचानक धन आ सकता है। परिवार में संतुलन बनाएं। दिनचर्या व्‍यस्‍त रहेगी। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे। मित्रों से मतभेद होंगे। यात्रा के समय उपयुक्‍त नहीं है।

2 वृषभ राशि
पारिवारिक यात्रा अच्छी और लाभदायक रहेगी। व्‍यापार में उतार चढ़ाव हाे सकता है। सेहत के प्रति जागरुक रहें। आलस्‍य व थकान हो सकती है। संतान की कोई चिंता परेशान कर सकती है।

3 मिथुन राशि
दांपत्‍य जीवन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। व्‍यापारिक स्थिति बेहतर हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य सही रहेगा ।

4 कर्क राशि
मित्र वर्ग से सहयोग न मिलने की गुंजाइश है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। बुजुर्गों से प्रेरणा मिलेगी पर वाद विवाद से बचें। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी।

5 सिंह राशि
कार्य में अड़चनें आ सकती हैं। गुप्‍त शत्रु से बचे। व्‍यय की अधिकता से मन दुखी रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

6 कन्या राशि
जमीन जायदाद के कार्य संपन्‍न होंगे। घर का वातावरण प्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। यात्रा से लाभ होगा। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।

7 तुला राशि
नई योजनाओं पर सोचे। व्‍यापार, कार्यक्षेत्र या नौकरी में पदोन्‍नति की संभावना है। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्‍न रहेगा। स्‍वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य आपका साथ देगा।

8 वृश्चिक राशि
आशानुरुप सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से संबंधित कार्य होंगे। सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। घर परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा। वस्‍त्र, आभूषण खरीदने के योग हैं। यात्रा से लाभ होगा ।

9 धनु राशि
पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। मनोरंजन के लिए आप परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

10 मकर राशि
समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। धर्म कर्म के कार्यों में अधिक समय देंगे। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय व्‍यतीत होगा। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।

11 कुंभ राशि
विद्यार्थी के लिए समय उपयुक्‍त है। समय अच्‍छा होने से आय हो सकती हैं। निवेश सोच समझकर करें। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। पर दुर्घटना का भय रहेगा।

12 मीन राशि
जल्‍दबाजी में नुकसान हो सकता है। उच्‍चाधिकारी से परेशानी मिल सकती है। परिश्रम से सफलता मिलेगी। वित्‍तीय स्थिति अस्थिर रहेगी। यात्रा से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2