Saturday, February 28, 2026
Home अध्यात्म राशिफल 1 नवम्बर: समस्याओं से मिलेगी राहत!

राशिफल 1 नवम्बर: समस्याओं से मिलेगी राहत!

1 मेष राशि
आर्थिक सफलता के बाद भी मन में असंतोष रहेगा। संतान की ओर से परेशानी हो सकती है। मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। मित्रों के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

2 वृषभ राशि
ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को ज्यादा समय दें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे । स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा।

3 मिथुन राशि
आत्‍मविश्‍वास से परिपूर्ण रहेंगे। अपने कार्य धैर्यपूर्वक करें। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय व्‍यतीत होगा। सेहत पे ध्‍यान दें।

4 कर्क राशि
रोजमर्या कार्यों में व्यस्त रहेंगे । कारोबार में निर्णय सोच समझकर लें। पारिवारिक सलाह मशवरा कार्य को आसान करेगा। पुराने मित्रों से मिलकर मन प्रसन्‍न रहेगा। यात्रा से हानि।

5 सिंह राशि
जटिल समस्‍याओं से राहत मिलने की संभावना है। परिवार में किसी के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। खानपान में संयम बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्‍य रहेगी।

6 कन्या राशि
व्‍यर्थ चिंताएं बढ़ेंगी। दांपत्‍य जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा से मन को शांति मिलेगी। नई योजनाओं को अभी विराम दें। खानपान में अरुचि। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

7 तुला राशि
कारोबार में उन्‍नति होगी। विद्यार्थियों के लिए समय श्रेष्‍ठ है। अड़चनों के बावजूद सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम।

8 वृश्चिक राशि
कार्यों को तत्‍परता से निपटाएंगे। प्रयत्‍न व परिश्रम से सभी कार्य पूर्ण होंगे। नए व्‍यापारिक अनुबंध होंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। मौसम से सेहत गड़बड़ हो सकती है। यात्रा से लाभ।

9 धनु राशि
जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। परिवार के साथ भ्रमण मनोरंजन की योजना बनेगी। स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। प्रिय मित्र का कार्य में सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष बेहतर।

10 मकर राशि
निर्णय अपनी समझबूझ से करें। प्रेम प्रसंगों के लिए समय उपयुक्‍त है। रचनात्‍मकता की ओर अग्रसर होंगे। वाणी संयम रखें। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक आयोजन की रुपरेखा बनेगी। स्‍वास्‍ थ्‍य सामान्‍य।

11 कुंभ राशि
नकारात्‍मकता से दूर रहें। परिश्रम से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विस्‍तार की संभावना। प्रेम का इजहार करने के लिए समय सही है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

12 मीन राशि
व्‍यावसायिक यात्राओं से धन की प्राप्ति होगी। घर में किसी नई चीज़े खरीद सकते है। विद्यार्थियों को अध्‍ययन से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2