देहरादून- देहरादून के रायवाला में पुलिस ने 95 ग्राम चरस समेत एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। रायवाला थाना के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने प्राइमरी स्कूल हरिपुर कलां के पास से रामकुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी बिरला फार्म गली नंबर पांच हरिपुर कलां, रायवाला को 95 ग्राम अवैध चरस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपित नजीबाबाद व बिजनौर, क्षेत्र से कम दाम पर चरस खरीदकर ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार क्षेत्र में युवा छात्रों एवं विदेशी पर्यटकों को ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपित के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में सीओ वीरेंद्र ङ्क्षसह रावत, उप निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, पंकज तोमर, भारतवीर सैनी शामिल रहे।



