Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रामनगर में तेज आंधी व तूफान ने कई स्थानों पर मचाई तबाही,...

रामनगर में तेज आंधी व तूफान ने कई स्थानों पर मचाई तबाही, हाईवे पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रहा यातायात।

नैनीताल/रामनगर – बुधवार की देर रात तेज आंधी व तूफान ने रामनगर में कई स्थानों पर जमकर तबाही मचाई। आंधी तूफान की चपेट में आने से सड़क किनारे लगे कई खोखे इसकी चपेट में आ गए। तो वही बगीचों में खड़ी आम और लीची की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही आंधी व तूफान के कारण नेशनल हाईवे 309 पर स्थित ग्राम चिलकिया के पास विद्युत पावर हाउस के सामने एक विशाल पेड़ बीच सड़क पर गिरने से सड़क के दोनों ओर घंटो तक यातायात बाधित हो गया।

वही पेड़ की टहनियां बिजली की 33 केवी लाइन पर गिरने के बाद शहर की विद्युत आपूर्ति दी 2 घंटे करीब बाधित रही। बीच सड़क पर पेड़ गिरने के बाद 3 घंटे से अधिक हाईवे में जाम में कई वाहन फंसे रहे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया। विद्युत विभाग के जेई दुर्गेश जोशी ने बताया कि 2 घंटे करीब विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुछ अन्य विद्युत फीडरो पर भी पेड़ की टहनियां गिरने के बाद कुछ अन्य इलाकों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसे सुचारू करने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2